मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से की भेंट

आर्च बिशप डॉ. दुरईराज और इस्कॉन के प्रबंधक अच्युत कृष्ण दास ने की भेंट
मुख्यमंत्री निवास में हुई दीपावली के पर्व पर भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट करने पहुँचे मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी और जन-सामान्य को मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर श्रीमती मालती राय, आर्च बिशप डॉ. ए.ए.एस. दुरईराज, इस्कॉन भोपाल के प्रबंधक अच्युत कृष्ण दास, राहुल कोठारी सहित जन-प्रतिनिधियों समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य ने मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि भगवान श्रीगणेश और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियां लाए। दीपोत्सव पर नए उत्साह और उमंग के साथ हम सबके आगे बढ़ने की कामना की।

एक-दूसरे का साथ देने और समानता के आधार पर जीवन जीने का संदेश देता है दीपावली पर्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीगणेश और माँ लक्ष्मी की कृपा से गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए, लोगों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों से उन्हें मुक्ति मिले, यही कामना है। दीपावली का त्यौहार एक-दूसरे का साथ देने, गरीब-अमीर की खाई पाटने, समानता के आधार पर जीवन जीने का संदेश देता है। इस शुभ पर्व पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति उत्साह के साथ हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कठिनाई और चुनौती भरे समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में आदर्श स्थापित कर रहा है, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति