लोमड़ी का आतंक: बच्चों और बुजुर्ग समेत 6 लोगों पर हमला कर किया घायल

कोरबा

जिले में एक बार फिर लोमड़ी का आतंक देखने को मिला है। इस बार विकासखंड पाली के ग्राम बतरा और पोड़ी में लोमड़ी ने 6 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिनमें बच्चे, महिला और वृद्ध शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं, लोमड़ी के हमले से दोनों गांवों के ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि विभाग उत्पाती लोमड़ी को पकड़ नहीं पा रहा है।

बता दें कि ताजा मामला गुरुवार रात का है। पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थीं, जहां उन पर अचानक लोमड़ी ने हमला कर दिया। इसी तरह अलग-अलग घटनाओं में अब तक 5 अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें नगराहीपारा निवासी योगेश कुमार राज (11), अंश वीर मरावी (11) और बुजुर्ग लाला राम मरावी (75) पर लोमड़ी ने हमला किया। सोनसरी में नदी किनारे राजेंद्र कुमार टेकाम (13) और रितु कुमारी (11) पर भी हमला हुआ। इस घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी है, जो लोमड़ी को पकड़ने में अब तक असमर्थ रहा है।

इससे पहले लोमड़ी के हमले में 17 लोग हुए थे घायल
गौरतलब है कि इससे पहले कुछ हफ्तों से जंगल से बस्ती के नजदीक नर्सरी में लोमड़ी विचरण कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा के राजीव नगर में लोमड़ी के हमलों में अब तक कुल 17 लोग घायल हो चुके हैं और अब एक बार फिर कोरबा में एक साथ 6 लोगों पर लोमड़ी के हमले का मामला सामने आया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति