इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अब नीमच-मंदसौर में होगी, औषधि उद्योग पर रहेगा फोकस

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 1624 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की। सीएम ने घोषणा की कि अगली इंडस्ट्री कॉन्क्लेव मंदसौर-नीमच में होगी यादव ने कहा कि मंदसौर, नीमच जिले औषधि की खेती के लिए जाने जाते है। यहां की जरूरतों के हिसाब से औषधि उद्योगों को यहां बढ़ावा दिया जाएगा। स्थानीय युवाओं के लिए भी औषधि उद्योग के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। इस दौरान सीएम ने मंदसौर को दी 167 करोड़ के 11 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी किए। स्थानीय विधायकों की मांग पर मंदसौर, सीतामऊ, सुवासरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण की भी घोषणा कर दी। इस अवसर पर सीएम ने मन से मंदसौर वेबसाइट भी लांच की। इस वेबसाइट से मंदसौर जिले का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जुड़कर मदद ले सकता है।

पतंजलि से जुड़ेगा औषधीय फसलों का कारोबार
सीएम ने नीमच में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि नीमच एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मंडी है। यहां की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। सीएम ने नीमच में शुरू हो रहे मेडिकल कॉलेज का नाम पूर्व सीएम वीरेंद्र कुमार सखलेचा के नाम पर रखने की भी घोषणा की। इस दौरान सीएम ने नीमच मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया।
 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि अंग्रेज भारत में गृह युद्ध कराना चाहते थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ करते हुए सीएम ने कहा कि ‘अंग्रेजों ने भारत के अंदर गृह युद्ध कराने कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने तो देश की आजादी के एक दिन पहले 14 अगस्त को भारत से अलग कर पाकिस्तान बना दिया।

अंग्रेजों ने देश कि रियासतों कि बीच फूट डाली, उस दौर में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 2 साल के अंदर देश की सारी रियासतों को एक कर दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी कार्य कुशलता के कारण पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया, लेकिन जम्मू कश्मीर में धारा 370 के कारण देश कि एकता अधूरी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाई। टीटी नगर स्टेडियम में हुए इस कार्यक्रम में खेल मंत्री विश्वास सारंग और मुख्य सचिव अनुराग जैन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रन फॉर यूनिटी में शामिल सभी युवाओं को एकता दिवस की शपथ भी दिलाई।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति