छत्तीसगढ़-कोरबा में नौ चोरों से 400 बोरी सीमेंट और 55 हजार नकदी बरामद

कोरबा.

कोरबा में चार सौ बोरी सिमेंट की चोरी करने के मामले में कोरबा की दीपका पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए दो ट्रेक्टरों में लोड चोरी का सिमेंट बरामद कर लिया है। रेलवे लाईन के काम में लगी जेटवर्क कंपनी के देवगांव स्थित बेचिंग प्लांट से 30 अक्टूबर की रात सिमेंट की चोरी कर ली गई थी। कंपनी के ही तीन कर्मचारियों ने कुछ लोगों की सहायता से चोरी करवाई थी।

शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के माल के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जिस व्यक्ति के घर से चोरी का सिमेंट बरामद हुआ है,उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं होना कई सवालों को जन्म दे रहा है। कोरबा के दीपका क्षेत्र में सिमेंट चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दीपका के निवासी है। बताया जा रहा है,कि क्षेत्र में रेलवे लाईन के काम में लगी जेटवर्क कंपनी के देवगांव स्थित बेचिंग प्लांट से चार सौ बोरी सिमेंट की चोरी कर ली गई थी। कंपनी के स्टोर इंचार्ज की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंपनी के सुपरवाईजर सहित दो साईट इंचार्ज सहित चोरी में सहायता करने के साथ ही चोरी का सिमेंट खरीदने वाले कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात यह घटना सामने आई थी। पुलिस ने आरोपियों के साथ ही दो ट्रेक्टर में लोड चोरी का 400 बोरी सिमेंट दो ट्रैक्टर और 55 हजार जप्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद्र साहू,ने बताया कि पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि चोरी का सिमेंट जिस घर से बरामद हुआ है,वह किसी रसूखदार व्यक्ति का है,जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति