राजस्थान-पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय पशु मेले में एक करोड़ का घोड़ा बिकने को तैयार

अजमेर.

राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में लगने वाले सबसे बड़े पशु मेले की शुरुआत आज यानी शनिवार से हो चुकी है। इसी के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से पशुपालक अपने पशुओं को लेकर पुष्कर के रेतीले धोरों पर पहुंचे हैं। मेले की शुरुआत होने के साथ ही पशुओं की चौकियां लगना शुरू हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में बिकने के लिए बड़ी संख्या में पशुपालक अपने जानवरों को लेकर मेले में पहुंचे हैं। देश के सबसे बड़े पशु मेले में करोड़ों रुपये के पशुओं की खरीद-फरोख्त होगी। इस बार भी पुष्कर पशु मेले में अजमेर के बड़लिया स्थित टंडन स्टड फॉर्म हाउस से एक करोड़ रुपये का घोड़ा मेले में बिकने के लिए तैयार है। घोड़े के मालिक मयंक टंडन ने बताया कि यह शिवनाथ नाम का घोड़ा मारवाड़ी नस्ल का है, जिसके पिता का नाम सप्ताश और माता का नाम अभिजीत है। इस घोड़े की खासियत इसकी ब्रीड है, जो इसको इतना कीमती बनाती है। यह घोड़ा खाने के रिचका, चना, चापड़, मूंगफली और दलिया सहित अन्य खाना खिलाया जाता है। घोड़े शिवनाथ की उम्र साढ़े पांच साल है। मयंक टंडन ने बताया कि जब यह दो साल का था, तब इसे लेकर अपने फॉर्म हाउस आए थे। इसकी देखभाल के लिए छह लोगों का स्टॉफ है, जो इसका पालन पोषण करते हैं। टंडन स्टड फॉर्म के मयंक टंडन ने बताया कि वह 14 घोड़े मेले में लाए हैं। वह हर साल पुष्कर मेले में अपने घोड़े को लेकर आते हैं और इस साल भी उन्हें उम्मीद है कि उनके घोड़े मेले में आए खरीदारों को पसंद आएंगे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति