राजस्थान-झुंझुनूं में सीआरपीएफ जवान की दिवाली पर घर आते समय सड़क हादसे में मौत

झुंझुनूं.

दीपावली पर बड़े अरमानों के साथ अपने परिवार से मिलने घर आ रहा सीआरपीएफ जवान एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। झुंझुनूं जिले के पिलानी में गुरुवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सीआरपीएफ जवान की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जसवीर सिंह ने पिलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया है कि मेरे बहनोई रामकिशन पुत्र गुलाब सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी दोबडा जो कि सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर-2 में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे।

जसवीर सिंह ने पिलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर-2 में कॉन्स्टेबल 31 अक्तूबर को छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शाम 7:15 बजे डूलानिया पीपली के बीच फौजी धर्म कांटा के पास एक ट्रक सड़क के बीच खड़ा हुआ था। ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए इस ट्रक को खड़ा कर रखा था, जिसके पीछे न ही कोई रिफलेक्टर पट्टी ओर न ही इंडीकेटर जला हुआ था, जिसके कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक से जा टकराई। उसके बाद किसी राहगीर ने फोन पर हादसे की जानकारी घर वालों को दी, जिसके बाद घायल जवान को पिलानी के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोबडा निवासी सीआरपीएफ जवान रामकिशन मेघवाल पुत्र गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया। शव परिजनो को सौंप दिया। सीआरपीएफ जवान रामकिशन का उनके पैतृक गांव पिलानी के दोबडा में सैन्य सम्मान के साथ अन्तिम संस्कार किया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति