जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में रोड ओपनिंग की ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में शनिवार को रोड ओपनिंग की ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, “श्रीनगर शहर के रावलपोरा हाईवे इलाके में रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के हिस्से के रूप में तैनात एक सेना के जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। इस घटना की सभी संभावित पहलुओं की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं।”

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला था, जिससे सैनिक की मौत हुई। काजीगुंड-श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर सेना के काफिलों की सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए सुबह की पहली किरण के साथ आरओपी को तैनात किया जाता है। सेना के काफिले इस राजमार्ग पर दोनों तरफ से हर दिन कम से कम दो बार गुजरते हैं।

आतंकवादियों को दूर रखने और किसी भी दुर्घटना को अंजाम देने से रोकने के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपकरण और स्निफर डॉग्स के साथ सड़कों की सुरक्षा करती है, ताकि काफिले सुरक्षित रूप से गुजर सकें।

आतंकवादियों ने सेना, सुरक्षाबलों और पुलिस के काफिलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रिमोट-नियंत्रित इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरणों (आईईडी), ग्रेनेड और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी का इस्तेमाल किया है।

इसके अतिरिक्त, राजमार्गों (हाईवे) और सड़कों पर चलने वाले वीआईपी काफिले भी आतंकवादियों के निशाने पर होते हैं। वीआईपी मार्ग को सुरक्षित करने के लिए सीएपीएफ से तैयार आरओपी का इस्तेमाल किया जाता है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति