केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार सफाई कर्मचारियों की मौत, हुआ दर्दनाक हादसा

केरल
केरल के पलक्कड़ में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, केरल एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वल्ली, रानी, ​​लक्ष्मण और एक अन्य अज्ञात पुरुष के रूप में हुई है, सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे। यह घटना शनिवार शाम को भरतपुझा नदी पर बने शोरनूर रेलवे पुल पर घटी। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब ट्रेन ने उन्हें टक्कर मारी, तब वे पुल पर चल रहे थे। एक व्यक्ति के शव को खोजने के लिए नदी में तलाश जारी है।

यूपी में भी कई लोगों की मौत
इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ-गोंडा रेल मार्ग  पर बहराइच के जरवल रोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। जरवल रोड थानाक्षेत्र में झुकिया गांव की शाहजहां (42) और सलमा (40) रेलवे ट्रैक पार कर खेतों में नित्य क्रिया हेतु गई थीं।

वापसी में वे ट्रेन की आवाज सुनकर दूसरे ट्रैक के बीच रूक गईं और ट्रेन के निकलने का इंतजार करने लगीं। सूत्रों के मुताबिक इसी बीच, जिस ट्रैक पर दोनों खड़ी थीं, उसी पर एक अन्य ट्रेन (मालगाड़ी) आ गई। मालगाड़ी की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जरवल रोड थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर इकदिल इलाके में कुरट गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे रील बना रहे दो दोस्तों की यात्री रेलगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह दर्दनाक हादसा आज तड़के सुबह सात बजे के आसपास तब घटित हुआ, जब दो दोस्त रेलवे लाइन के किनारे मोबाइल फोन से रील बना रहे थे तभी एक यात्री ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति