गंदा पानी लेकर आतिशी के घर पहुंच गईं स्वाति मालीवाल, कहा- यह नल से ‘कोका-कोला’ की स्कीम

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर गंदे पानी से भरी बोतल लेकर पहुंचीं और सीएम आवास के बाहर फेंक दिया। उनका दावा है कि यह पानी दिल्ली के लोगों को घरों में सप्लाई किया जा रहा है।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मालीवाल ने कहा कि, 'सागरपुर, द्वारका के लोगों ने मुझे बुलाया था, वहां के हालात बहुत खराब हैं। मैं वहां एक घर में गई और देखा कि वहां नल में काला पानी सप्लाई हो रहा है। मैंने उस काले पानी को एक बोतल में भरा और मैं उस पानी को यहां मुख्यमंत्री साहिबा के आवास पर लेकर आईं। 2015 से हम सुनते आ रहे हैं कि अगले साल सब ठीक हो जाएगा।' आगे उन्होंने कहा, 'वो काला पानी जो आज मैं यहां लेकर आई हूं, क्या ये काला पानी दिल्ली पिएगी। उन्हें कोई शर्म नहीं आती? मैंने मुख्यमंत्री को चेतावनी दी है कि यह तो बस एक नमूना था, अगर पंद्रह दिन के अंदर उन्होंने पूरी दिल्ली की पानी सप्लाई ठीक नहीं करी तो मैं ऐसे ही पानी से भरा एक पूरा टैंकर भरकर आऊंगी। मैं ये पानी उनके लिए छोड़कर जा रही हूं, वो चाहे तो इस पानी से नहाएं, या इस पानी को पिएं या अपने पापों की शुद्धि करें।'

मालीवाल बोलीं- घरों में हो रही कोका-कोला सप्लाई
इससे पहले शनिवार दोपहर को मालीवाल शहर के द्वारका इलाके में गई थीं। जहां के लोगों ने उन्हें फोन करके घरों में बेहद गंदे पानी की सप्लाई होने की जानकारी दी थी। जब मालीवाल वहां पहुंची तो नल में आ रहे पानी को देखकर हैरान रह गईं।

इसके बाद उन्होंने यहां का एक वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभी द्वारका विधानसभा के एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर के घर आई थी, महीनों से पूरे इलाके में गंदा बदबूदार पानी आ रहा है। दिवाली पर मुख्यमंत्री आतिशी ने इनके घर पर नल से सीधा कोका कोला सप्लाई करवाई है। हज़ारों परिवारों की दिवाली बर्बाद हो गई। ये पानी की बोतल अभी दिवाली के गिफ्ट के रूप में CM मैडम को देने जा रही हूं।'

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति