पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, झगड़े में जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले

सोहना  
गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में शनिवार खूनी संघर्ष में हुआ। झगड़े में जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले, जिसके चलते इस में दो युवकों को चाकू व कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें एक युवक को दिल्ली और दूसरे को गंभीर हालत में गुरुग्राम में भर्ती किया गया है

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 2 नामजद व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार जखोपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका लड़का संजय गांव में एक दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जखोपुर निवासी आतिश दुकान पर आया व उसने संजय से कहा कि वह उसे देखकर जांघों को फटकारता है। जिस पर दोनों में आपसी बहस हो गई।

इस दौरान आतिश ने अपने भाइयों में दोस्तों को मौके पर बुला लिया, जो सभी लाठी डंडों से लैस थे। आतिश के पास कुल्हाड़ी थी, वह उसके भाई के पास चाकू था। उन्होंने आकर संजय पर वार शुरू कर दिया। इसी दौरान संजय के भाई विक्रम कृष्णा व उसकी मां व विक्रम की पत्नी पूनम उन्हें बचाने के लिए आए, तो उन्होंने उन पर भी वार कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी आतिश और संजय का झगड़ा हुआ था।

झगड़े में संजय विक्रम व कृष्ण को गंभीर चोटें आई है। वही विक्रम की पत्नी पूनम व उसकी मां व उसके पिता धर्मपाल को भी चोट लगी है जिन्हें सोहना के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अजय वीर सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति