केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वहां तेजी से विकास हो रहा है: राजनाथ सिंह

कानपुर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और वहां तेजी से विकास हो रहा है। वहां के लोगों को भी विकास रास आ रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में बहुत कमी आई है और वहां से हर हाल में आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने अपने गुरु हरिहर दास महाराज के आश्रम हरिहर धाम में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि पूर्व की सरकारों की अपेक्षा अब जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में काफी कमी आई है। सुरक्षा बल पूरी तरह से सजग हैं और लोगों को अब सुरक्षा बल पर भरोसा हो रहा है। सुरक्षा बल के साथ लोगों का जिस तरह से भरोसा बढ़ा है उससे ऐसी स्थिति पैदा की जाएगी कि जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से आतंकवाद का खात्मा जाे जाएगा। वहां की जनता विकास को प्रमुखता दे रही है और जम्मू-कश्मीर में तेजी से विकास हो रहा है। हाल ही में हुई आतंकवादी घटनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि यह जो दो-चार घटनाएं हुई हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। हमारे सुरक्षा बल के जवान इन घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। बहुत सारे आतंकवादी मारे भी गए हैं।

इससे पहले रक्षा मंत्री सिंह कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भाजपा सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह समेत कई प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे श्याम नगर स्थित हरिहर धाम पहुंचे जहां पर अपने गुरु हरिहर दास महाराज का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे कानपुर आईआईटी के स्थापना दिवस समारोह के लिए रवाना हुए।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति