छत्तीसगढ़-कोरबा में एसईसीएल के प्रदूषण के खिलाफ श्रमिक चौक में रोकथाम के लिए HMS ने दिया धरना

कोरबा.

कोरबा में दीपका कालोनी और प्रगति नगर कॉलोनी में बढ़ते प्रदूषण और उड़ती धूल के कारण स्थानीय निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से सोशल मीडिया और लिखित /मौखिक शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे आक्रोशित होकर एचएमएस श्रमिक संगठन ने SECL दीपका खदान एरिया के श्रमिक चौक पर धरना दिया।

1 घंटे तक चल धरना प्रदर्शन में मौके पर एसईसीएल के जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे जहां वरिष्ठ अधिकारियों से हुई बातचीत के बाद चार बिंदुओं पर सहमति बनी, जिसमें अधिकारियों ने कन्वेयर बेल्ट और सड़कों से उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय करने का आश्वासन दिया। कोल वाशरी से निकलने वाली धूल पर भी सिविल अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही। बता दे कि इन दिनों प्रगति नगर कॉलोनी में शाम होते ही भयंकर धूल की चपेट में आ जाता है और पूरे कालोनी में धूल का गुम्बर चारों ओर फैल जाता है जिससे सांस लेने में तकलीफ होती है । विरोध में एचएमएस और बीएमएस संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रमिक चौक में लगभग 1 घंटे सभी भारी  वाहनों को रोक जाम किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तुरंत एक अधिकारी को डस्ट नियंत्रण के लिए नियुक्त करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भारी वाहन वाले मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाने और नियमित पानी के छिड़काव भरोसा दिया गया। गौरतलब है कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर डस्ट नियंत्रण के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत में सुधार नहीं होने से लोग असंतुष्ट हैं। अब प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए डस्ट नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने का वादा किया है, जिससे आने वाले समय में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर प्रबंधन के ओर से दीपका स्टाफ ऑफिसर सिविल चंद्र माधव,स्टाफ ऑफिसर ई एंड एम श्री प्रसाद साहब, कार्मिक प्रबंधक जितेंद्र दुबे,एवं BMS के  जेसीसी सदस्य मनोज सिंह, HMS यूनियन से तरुण राहा महामंत्री दीपका, सृष्टि धर तिवारी एरिया वेलफेयर, फैयाज अंसारी एरिया सेफ्टी,ललित राठौड़ एरिया सेफ्टी, उत्तर द्विवेदी, राज कुमार राठौर वर्क मेन इंस्पेक्टर, ज्ञान जायसवाल पीट सेफ्टी सदस्य, समीरन बोस वर्क मेन इंस्पेक्टर, अंजनी यादव वर्क मेन इंस्पेक्टर, लालाबाबू यादव सचिव, उदय, वर्कशॉप तथा सीएचपी के कर्मचारी उपस्थित थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति