अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंटडउन शुरू, 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, कमला हैरिस को याद आया भारत

वाशिंगटन
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव का काउंटडउन शुरू हो गया है। 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। डेमोक्रेटिक की ओर से उपराष्ट्रपति कमला हैरिसऔर रिपब्लिकन की तरफ से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही उम्मीदवार अपने प्रमोशन को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच कमला हैरिस नेअपने बचपन और मां को याद करते हुए एक्स पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनकी मां डॉ. श्यामला गोपालन हैरिस भी दिख रही हैं। तस्वीर में कमला हैरिस भी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी मां 19 साल की उम्र में ही भारत से अमेरिका आ गई थीं। उनके साहस और दृढ़ संकल्प से ही वह कुछ बन पाई हैं। वहीं कमला हैरिस में एक संपादकीय में भी भारत यात्रा और अपनी मां को याद किया। ऑनलाइन दक्षिण एशियाई प्रकाशन 'द जैगरनॉट' में उन्होंने संपादकीय लिखा। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे और मेरी बहन को सम्मान देना सिखाया है। लगभग हर साल हम दिवाली मनाने भारत जाया करते थे। वहां अपने चाचा-चाची, दादा-दादी और भाई बहनों के साथ समय बिताते थे।

उन्होंने कहा, उपराष्ट्रपति के तौर पर घर पर दिवाली मनाना और लोगों की मेहमाननवाजी करना मेरे लिए गौरव की बात है। दक्षिण एशियाई अमेरिकी प्रवासियों की संस्कृति, विरासत अद्भुत है और यह यह अमेरिका के साथ एकडोर से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी मां के जीवन के दो ही लक्ष्य थे। एक अपनी बेटियों को पालना और दूसरा स्तन कैंसर का इलाज करवाना।

उन्होंने बताया कि उनके दादा एक रिटायर सिविल सेवक थे। वह सुबह उठकर अपने दोस्तों के साथ सैर करने जाते थे। उनके साथ कमला हैरिस भी चली जाया करती थीं। इस दौरान वह बुराई पर अच्छाई की जीत और लोकतंत्र से जुड़ी कई बातें उनसे सुनती थीं। वहीं से उन्हें सार्वजनिक जीवन और जनता की सेवा करने की ललक पैदा हुई।

कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए कहा कि उनके आने के परिणाम बहुत गंभीर होंगे। कमला हैरिस ने कहा कि उनके आने से आर्थिकि नीतियां कमजोर होंगी और महंगाई बढ़ जाएगी और एक साल में ही मंदी आ जाएगी। बता दें कि अमेरिका में हिंदू और भारतीयों के वोटों का बड़ा महत्व है। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप ने भी दिवाली के मौके पर कहा था कि पूरी दुनिया में हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंध और मजबूत करेंगे साथ ही कट्टरपंथी वामपंथी धर्म के विरोधी अजेंटे के खिलाफ हिंदू अमेरिकियों की हिफाजत की जाएगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति