इजरायल ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया, पिछले साल बच्चों के ऊपर दागा था रॉकेट

इजरायल
इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के एक और टॉप कमांडर को मार गिराया है। इसकी पहचान जाफर खादर फाउर के तौर पर हुई, जो पिछले साल अक्टूबर से इजरायल में हुए कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार था। इसमें जुलाई 2024 का अटैक भी शामिल है, जहां फुटबॉल के मैदान पर 12 बच्चों की मौत हो गई थी। खादर दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह की नासिर ब्रिगेड रॉकेट यूनिट का कमांडर था। आतंकी गुट की ओर से अभी तक उसके मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इनकार किया गया है।

आईडीएफ की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, 'हिजबुल्लाह के नासिर यूनिट के मिसाइल और रॉकेट ऐरे के कमांडर जाफर खादर को लेबनान के जौइया क्षेत्र में मार गिराया गया। वह गोलान की ओर किए गए कई रॉकेट हमलों के लिए जिम्मेदार था। इसमें कई इजरायली नागरिकों की मौत हो गई। मजदल शम्स पर भी हमला किया गया जिसमें 12 बच्चे मारे गए और कई घायल हो गए। बीते गुरुवार को मेटुला पर रॉकेट हमला हुआ, जिसके चलते 5 नागरिकों की मौत हो गई थी।'

हिजबुल्लाह के शीर्ष सदस्य को पकड़ा: इजरायली सेना
इससे पहले, इजराइल की नौसेना ने उत्तरी लेबनान में हिजबुल्लाह के एक शीर्ष सदस्य को पकड़ा था। इजराइली सेना के अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम बताए बिना बताया कि यह कार्रवाई उत्तरी लेबनान के बातरुन शहर में हुई। लेबनानी अधिकारियों ने कहा था कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या इजरायल ने लेबनानी समुद्री कप्तान को पकड़ लिया है, जिन्हें शुक्रवार को बातरुन के तट पर उतरे हथियारबंद लोगों के समूह अपने साथ ले गए थे। अधिकारी ने बताया, ‘पकड़े गए शीर्ष सदस्य को इजरायली क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।’

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति