श्रीनगर की संडे बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, कई लोग घायल

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर में रविवार को एक और आतंकी हमला हुआ है। श्रीनगर की संडे बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस आतंकी हमले में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान संडे मार्केट में ठीक-ठाक भीड़ थी। लोग खरीदारी कर रहे थे। ग्रेनेड फेंके जाने के तुरंत बाद वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमला टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर के पास लगने वाली संडे मार्केट में हुआ है।

अस्पताल में डॉक्टर तनसीन शौकत ने बताया कि घायलों में आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं। सभी की स्थिति अभी स्थिर है। आतंकी हमले के तुरंत बाद इलाके को सील कर दिया गया है। पुलिस और सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आतंकियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति