वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने मृतक रामरतन यादव और खेरूकोल के परिजन से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की

भोपाल
वन राज्य मंत्री श्री दिलीप सिंह अहिरवार ने आज उमरिया जिले के चंदिया तहसील के बांका और देवरी गाँव पहुँचकर हाथियों के हमले के शिकार हुए मृतक रामरतन और खेरूकोल के परिजन से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार परिजनों को 8-8 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के आदेश सौंपे। श्री अहिरवार ने कहा कि इस दुखद घड़ी में राज्य सरकार और वन विभाग पूरी तरह पीड़ित परिवारों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने चंदिया पहुँचकर घटना-स्थल का मुआयना किया और मृतक खैरूकोल के घर पहुँचकर शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने मृतक खैरूकोल की बेटी सपना कोल को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के स्वीकृति-पत्र सौंपे। श्री अहिरवार ने कहा कि बेटी सपना की पढ़ाई एवं छात्रावास में रहने की सुविधा के अलावा अन्य सुविधाएँ एवं सहयोग भी दिया जायेगा।

वन राज्य मंत्री श्री अहिरवार ने ग्राम देवरा में मृतक रामरतन यादव के घर पहुँचकर उनकी पत्नी श्रीमती कल्लीबाई यादव को 8 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का स्वीकृति-पत्र सौंपा। श्री अहिरवार ने कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, सरकार आपकी हर संभव मदद करेगी।

इस अवसर पर नगरपालिका चंदिया अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कोल, वन मण्डलाधिकारी श्री विवेक सिंह, एसडीएम बाँधवगढ़ सुश्री रीता डहरिया, उप वन मण्डलाधिकारी श्री कुलदीप त्रिपाठी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति