इंदौर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां ‘भाई’, ‘दादा’, ‘प्रेस’, और ‘पुलिस’ लिखे हुए दौड़ती आती है नजर

इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर की सड़कों पर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां ‘भाई’, ‘दादा’, ‘प्रेस’, और ‘पुलिस’ लिखे हुए दौड़ती नजर आ रही हैं। जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या पुलिस राजनीतिक दबाव या फिर अपने विभागीय लोगों को छूट दे रही है। इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं होने से चर्चा का विषय बन गया है।

जहां एक तरफ शहर में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात सुधार के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बुलेट से गोलियों की आवाज निकालने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई और तुरंत उनके साइलेंसर निकाल कर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ भी सड़कों पर पुलिस कार्रवाई जरूर कर रही है और साथ ही सड़क पर उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।

वहीं दूसरी ओर इन विशेष पहचान वाली गाड़ियों पर पुलिस का ध्यान न देने की चर्चा है। पुलिस का यह रवैया लोगों में सवाल पैदा कर रहा है कि क्या पुलिस राजनीतिक दबाव या अपने विभागीय लोगों को छूट दे रही है। पुलिस द्वारा इन गाड़ियों पर कार्रवाई न करना चर्चा का विषय बन गया है। क्योंकि ये वाहन कई बार शहर के पुराने पुलिस कंट्रोल रूम के अंदर भी खड़ी देखी जाती हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह इन बिना नंबर वाली गाड़ियों पर कब सख्त कदम उठाते हैं और क्या शहर की सड़कों पर इन गाड़ियों की दबंगई पर रोक लगाने में कामयाब हो पाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति