विजय तिवारी ऐसे अफसर जिनकी फील्ड और प्रशासन में बराबर पकड़ रही, हुए रिटायर

रायपुर

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के मुख्य अभियंता विजय तिवारी 40 साल सेवा देने के बाद 30 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए। विजय तिवारी एक ऐसे अफसर के तौर पर जाने जातें हैं जिनकी फील्ड और प्रशासन में बराबर पकड़ रही है।

सेवा निवृत्ति के अवसर पर विजय तिवारी ने कहा कि मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं कि आपने मेरे लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया। मैंने कभी सोचा नहीं था कि सेवानिवृत्त होकर मैं यहां से विदा लूंगा। मुझे हमेशा लगा कि मैं यहां काम करता ही रहूंगा। जीवन के 40 साल कैसे बीत गए पता ही नहीं चला। अब यहां से विदा लेना मेरे लिए बहुत मुश्किल और दुखद है। मुझे आज भी याद है कि 1984 में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सब इंजीनियर के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। अपने सेवाकाल के दौरान मैं कुछ न कुछ सीखता ही रहा। यहाँ काम के साथ-साथ जीवन मूल्यों के बारे मे भी सीखने को मिला। जो अब मेरी आगे के जीवन में भी मदद करेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम यहां विजय तिवारी को फेयरवेल देने के लिए एकत्रित हुए हैं, जो जल्द ही अपने जीवन में नई यात्रा शुरू करने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों में विकास और सीखने की जो यात्रा पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने की उसमें विजय तिवारी का नेतृत्व कौशल और फील्ड में उनका पकड़ हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहीं हैं । बहुत कम अफसर ऐसे होते हैं जिनका फील्ड और प्रशासन में बराबर कमांड हो। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और हमें विश्वास है कि वे जहां भी जाएंगे सकारात्मक प्रभाव डालना जारी रखेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति