कोरबा जिले में युवक की अधजली लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

कटघोरा

कोरबा जिले के हुंकरा गांव के दमदम पहाड़ पर आज एक अधजली शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीण सुबह शौच के लिए पहाड़ पर गए थे, तभी उन्होंने अधजले शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी और उनकी टीम ने मामले की जांच शुरू की. फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर मृतक युवक की गियर बॉक्स साइकिल और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है. पुलिस ने शव की शिनाख्ती के लिए गांव के सरपंच और आसपास के लोगों से पूछताछ की और कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई.

पुलिस को घटनास्थल पर मिली साइकिल पर ‘इंदर साइकिल स्टोर कोरबा’ का स्टीकर मिला. साइकिल के चेसिस नंबर से जानकारी लेने पर पता चला कि यह साइकिल अभिषेक भारद्वाज के नाम पर 2022 में खरीदी गई थी. थाने की टीम ने अभिषेक के परिवार की तलाश की और कृष्ण कुमार भारद्वाज को बुलाकर शव और साइकिल की शिनाख्ती करवाई. इस दौरान पता चला कि अभिषेक रात लगभग 11 बजे साइकिल पर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा.

कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी परिचितों और रिश्तेदारों से जानकारी लेने पर पता चला कि अभिषेक कहीं नहीं गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभिषेक इस स्थान पर कैसे पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया. पुलिस और फोरेंसिक टीम गहन जांच में जुटी है, और प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. पुलिस फर्स्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असल वजह का पता लगा सकेगी.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति