एसईसीएल मुख्यालय में 50 वां कोल इण्डिया स्थापना दिवस पर का

बिलासपुर

50वें कोल इण्डिया स्थापना दिवस तथा 25वें छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर परिसर में मुख्य अतिथि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा सहित निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार एवं सीवीओ  हिमांशु जैन की उपस्थिति में समारोहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत में मुख्य अतिथि सहित समस्त उपस्थित अतिथियों ने शहीद स्मारक, डा. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, उपरांत उपस्थित विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कोलइण्डिया ध्वज फहराया गया, उपरांत कोलइण्डिया कारपोरेट गीत व छत्तीसगढ़ राज्य गीत अरपा पैरी के धार बजाया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि, विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सिस्टा प्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ की माटी, मानचित्र, हल एवं धान की बाली की पूजा की गयी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. प्रेम सागर मिश्रा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में उपस्थितों को बधाई देते हुए कहा कि हमें कोलइण्डिया के नाम, नमक और निशान को सदैव सम्मानित करने, गरिमापूर्ण बनाए रखने की दिशा में प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ की ऊजार्वान माटी की चर्चा करते हुए कहा कि इस गौरवशाली धरती पर दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से दूसरी सबसे बड़ी गेवरा व चौथी सबसे बड़ी कुसमुण्डा खदान अवस्थित है तथा प्रकृति के साहचर्य में बसा यह राज्य विकास की असीम संभावनाएँ रखता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न श्रमसंघ, सीएमओएआई, सिस्टा, ओबीसी के प्रतिनिधिगण, महिला कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व श्री वरूण शर्मा प्रबंधक (कार्मिक/औद्योगिक संबंध) ने निभाया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति