हावड़ा में चार घरों में जोरदार धमाका, पटाखे बनाने के लिए रखा था बारूद, टूटे खिड़कियां-दरवाजे

हावड़ा
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चार घरों में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। दरवाजों को भी काफी क्षति पहुंची। बताया जा रहा है कि घरों में पटाखे बनाने के लिए रखे गए बारूद के कारण धमाका हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। हावड़ा के उलबेरिया इलाके के तांतीबेरिया ग्राम के चार घरों में शनिवार देर रात विस्फोट हुआ। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि एक-दूसरे के आसपास स्थित इन चार घरों में बड़ी मात्रा में पटाखे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला बारूद जमा करके रखा गया था।एक घर में रखे बारूद में विस्फोट हो गया। बाकी तीन घर भी उसके चपेट में आ गए। धमाकों से घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। दरवाजों को भी काफी क्षति पहुंची है। उन घरों में उस वक्त कोई नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घर व उसमें जमा करके रखा बारूद उसी का बताया जा रहा है।

आतिशबाजी से तीन लोगों की हुई थी मौत
मालूम हो कि उलबेरिया में ही गत शुक्रवार को आतिशबाजी करते वक्त घर में आग लगने से तीन बच्चों की झुलसकर मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बच्चे घर में आतिशबाजी कर रहे थे। उसकी चिंगारी से आग लग गई थी, जो तेजी से फैल गई। आग ने पास की एक दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया था। उस घटना के दो दिन बीतते न बीतते यह घटना हुई है, जिससे स्थानीय लोग आतंकित हैं।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति