केंद्र सरकार ने 70 वर्ष तक और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान योजना हुई शुरू, जाने कार्ड बनाने का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली
आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी मिलेगा। केंद्र सरकार ने 70 वर्ष तक और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर इस योजना की शुरुआत की, जिससे लगभग 1,17,129 बुजुर्ग लाभान्वित होंगे।

योजना के लाभ
इस योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को सरकारी और निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल सकेगा। बुजुर्गों को विशेष रूप से कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से वे इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

कौन से अस्पताल शामिल ?
गोरखपुर जिले में इस योजना के अंतर्गत 13 सरकारी और 60 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है, जहां बुजुर्ग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Ayushman Card कैसे बनवाएं
Ayushman Card बनवाने के लिए बुजुर्गों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना होगा:

नजदीकी केंद्र पर जाएं: कार्ड बनाने के लिए जिला अस्पताल, सभी डिविजनल अस्पताल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पर जाना होगा।

आधार कार्ड और मोबाइल लिंकिंग: आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है। यदि नंबर लिंक नहीं है, तो पहले इसे लिंक कराना होगा।

साइट पर जाएं: बुजुर्ग यहां जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज
कार्ड बनवाने के लिए बुजुर्गों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:
आधार कार्ड
मोबाइल नंबर
बुजुर्ग का हालिया फोटो

इसके अलावा, ओपीडी फॉर्म में नाम, पता, राज्य और परिवार का विवरण भरना होगा। इस प्रक्रिया में बुजुर्ग को नाम, पते और उम्र का विवरण देने के साथ ही उनकी फोटो भी खींची जाएगी, जो कार्ड पर प्रिंट की जाएगी। इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति