इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन से एक हजार गांव भी जुडेंगे, 30 लाख आबादी का रेल सेवा से सीधा संपर्क जुड़ेगा

इंदौर
बहुप्रतीक्षित इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन परियोजना का जमीनी स्तर पर काम शुरू हो गया है। पांच वर्ष में तैयार होने वाली इस परियोजना में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस नई रेल लाइन से धार, खरगोन और बड़वानी के आदिवासी अंचल से पहली बार रेल लाइन गुजरेगी। परियोजना से लगभग एक हजार गांवों और 30 लाख आबादी का रेल सेवा से सीधा संपर्क जुड़ेगा। परियोजना से पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को गति मिलेगी। प्रोजेक्ट पूरा होने पर 16 जोड़ी पैसेंजर ट्रेन का संचालन होगा, जिसमें 50 लाख यात्री शुरुआती वर्षों में सफर करेंगे। हर साल इस प्रोजेक्ट से रेलवे को 900 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिलेगा।

इंदौर से मुंबई की दूरी भी 830 किमी से घटकर 568 किमी रह जाएगी। संघर्ष समिति के मनोज मराठे ने बताया कि हाल ही में रेलवे ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार रेलवे ने प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य की टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रोजेक्ट पूरा होने से 24 मालगाड़ियों का संचालन होगा।

टेंडर प्रक्रिया शुरू
16 हजार करोड़ रुपये से बनेगी 309 किमी लंबी नई रेल लाइन।
इंदौर से मुंबई की दूरी घटकर 568 किमी रह जाएगी।
पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी गति।

 
यहां से गुजरेगी रेल लाइन
नई रेल लाइन महू से धार होते हुए धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंडी, धुले, मालेगांव होकर मनमाड़ पहुंचेगी। पूरी परियोजना में 30 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

ये भी जानें
309 किमी लंबी लाइन लाइन बिछेगी।
इंदौर-मुंबई के बीच सबसे छोटा रेल मार्ग बनेगा।
मप्र के चार जिलों से होकर गुजरेगी रेल लाइन।
2028-29 तक पूरी होगी परियोजना।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति