मनेंद्रगढ़ के झगराखांड में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

मनेंद्रगढ़ के झगराखांड में पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

"कोड़ा चौकी, झगराखांड थाना इलाके में युवक की मौत डैम में डूबने से हो गई। युवक पिकनिक मनाने के लिए डैम पर गया था"

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर

झगराखांड थाना इलाके में डैम पर पिकनिक मनाने के लिए दस से 12 युवक पहुंचे। पिकनिक मनाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। हादसे के वक्त मौजूद बाकी साथियों ने बताया कि सभी लोग नहाने के लिए डैम में उतरे थे। पानी गहरा होने के चलते एक युवक तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन वो गहरे पानी में डूब गया। बाद में पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

पिकनिक मनाने के दौरान हादसा

शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि मृतक युवक को पानी की गहराई का पता नहीं लग पाया. जिस डैम में हादसा हुआ उस डैम में हमेशा पानी भरा रहता है और पानी की धारा भी वहां तेज रहती है। डैम के आस पास कोई गार्ड भी तैनात नहीं रहता है। अगर मौके पर गार्ड की तैनाती होती तो हादसा होने से टल जाता।

जान जोखिम में डालने से बचें

पिकनिक मनाने के दौरान अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं। पुलिस और होम गार्ड के जवान अक्सर लोगों को हिदायत देते हैं कि डैम और नदी में नहाने के लिए नहीं उतरे। पानी की गहराई का अनुमान नहीं होने से अक्सर इस तरह के हादसे हो जाते हैं। पिकनिक स्पॉट और टूरिस्ट प्लेस पर लोगों को खतरा उठाने से बचना चाहिए। कई जगहों पर खतरे के साइन बोर्ड भी लगे होते हैं बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर नहाने उतर जाते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति