पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के सम्मान में 8 नवंबर को जैनम मानस भवन में विप्र फाउंडेशन का लोक अभिनंदन समारोह

रायपुर

सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के सम्मान में 8 नवंबर को राजधानी में भव्य समारोह रखा गया है। इसमें सीएम विष्णुदेव साय, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत देशभर से 100 प्रभावशाली ब्राह्मण शख्सियतें शिरकत करेंगी। साथ में समाज के 55 से ज्यादा घटक भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने से क्षेत्र के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री श्री शर्मा ने सार्वजनिक जीवन के 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन (जोन 13) ने लोक अभिनंदन समारोह रखा है।

8 नवंबर को यह कार्यक्रम नवा रायपुर में एयरपोर्ट के सामने जैनम मानस भवन में होगा। इसकी शुरूआत 8 नवंबर शाम 6.00 बजे से होगी। इसमें विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा समेत समाज की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। लोकाभिनंदन समारोह से से पहले फाउंडेशन द्वारा शर्मा की भव्य स्वागत यात्रा निकाली जाएगी। सेवा को समर्पित श्री शर्मा के 50 बरस को यादगार बनाने के लिए देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम की नींव भी रखी जानी है। इसका भूमिपूजन अगले ही दिन यानी 9 नवंबर को देवपुरी में किया जायेगा। इस समारोह में भी सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के बड़े दिग्गज शिरकत करेंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति