पांढुर्णा जिले में 14 साल के बच्चे को चोरी के आरोप में तालिबानी सजा दी

पांढुर्णा
 पांढुर्णा जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दो नाबालिग बच्चों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. ये मामला मोहगांव का बताया जा रहा है. जहां घड़ी चोरी के आरोप में मासूम को रस्सी से उल्टा लटकाकर बेरहमी से मारा जाता है. इतना ही नहीं एक नाबालिग को उल्टा लटकाकर मिर्ची का धुआं भी दिया जाता है. नाबालिगों को सजा देने का वीडियो 1 नवंबर का है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 3 लोगों को हिरासत में लिया है.

वायरल वीडियो से हुआ खुलासा

मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित बच्चे के पिता ने उस वीडियो को देखा. वीडियो में कुछ लोग बेटे को उल्टा लटकाकर पीटते दिखाई दे रहे थे. बच्चे से पूछने पर उसने अपने पिता को पूरी आपबीती सुनाई. पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा, ''1 नवंबर की दोपहर में गांव के लड़के ने मुझे दुकान पर बुलाया था. मैं अपने 12 साल के दोस्त के साथ वहां पहुंचा. यहां दो लड़के मिले. दोनों ने हम पर घड़ी चोरी का आरोप लगाया. जब हमने चोरी करने से मना किया तो रस्सी से पैर बांधे और टीन शेड से उल्टा लटकाकर बुरी तरह से पिटाई की.''

आग में मिर्ची डालकर धुआं सुंघाया

पीड़ित बच्चे ने बताया कि आरोपियों ने उल्टा लटका कर सिर्फ मारपीट ही नहीं की बल्कि अंगार में मिर्च डालकर तीखा धुआं भी सुंघाया. जिसे स्थानीय भाषा में मिर्च की धूनी देना बोलते हैं. ऐसा करने से दम घुटता है. मासूम के साथ हो रही बेरहमी को कई लोग देख भी रहे थे, लेकिन वह वीडियो बनाने में और हंसने में व्यस्त थे. किसी ने इन आरोपियों को रोकने की जहमत तक नहीं उठाई. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

पांढुर्णा एसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया, '' वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित बच्चों के पिता ने मोहगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वीडियो के आधार पर 3 लोगों पर मामला दर्जकर हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. ये भी पता लगाया जा रहा है कि बच्चों के साथ ऐसी हरकत करने में और कौन-कौन शामिल था.''

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति