छत्तीसगढ़-जशपुर पुलिस ने 10 बुलेट और एक स्कूटी सहित दो ठग किए गिरफ्तार

जशपुर.

जशपुर जिले में ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से वाहनों का फाइनेंस कर उन्हें बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कोतबा पुलिस ने रैकेट के मुख्य आरोपी शाहरूख खान (26) और उसके साथी वसीम अकरम (40) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 बुलेट बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। इन वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए फाइनेंस कराकर अन्य लोगों को बेच दिया गया था।

दरअसल, इस ठगी के अनोखे मामले की शुरुआत तब हुई जब कोतबा निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसे एक आर.सी. बुक मिली, जिसमें उसकी जानकारी के बिना एक वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर CGV29 AG 1344) को हिंदुजा लीलैंड फाइनेंस कंपनी के माध्यम से फाइनेंस कर खरीदा गया था, जबकि आशीष और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने इस वर्ष कोई वाहन नहीं खरीदा था और न ही उन्होंने फाइनेंस के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे। मामले की गहन जांच के दौरान खुलासा हुआ कि उनके दस्तावेज की फोटोकॉपी स्कूटी के डिक्की से चुराई गई थी, जिसे आरोपियों ने फर्जीवाड़ा करने के लिए इस्तेमाल किया। जशपुर के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने इस ठगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। सायबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाने में सफलता मिली, जिसके बाद कोतबा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने टीम के साथ अम्बिकापुर से मुख्य आरोपी शाहरूख खान को गिरफ्तार किया और कोतबा चौकी लाया। पूछताछ में शाहरूख ने बताया कि वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों को अन्य व्यक्तियों को बेच देता था और अपने सहयोगी वसीम अकरम के साथ ठगी की योजना बनाता था। शाहरूख खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने  उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अम्बिकापुर और सूरजपुर से अलग-अलग लोगों से 10 बुलेट और 1 स्कूटी बरामद की। इसके बाद वसीम अकरम को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने भी अपराध में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है और अब अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि दस्तावेजों का धोखाधड़ी से इस्तेमाल कर वाहनों का फाइनेंस कराकर उन्हें बेचने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। आरोपियों के कब्जे से 10 बुलेट और एक स्कूटी बरामद की गई है। अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति