टॉम हॉलैंड गूगल पर अपनी गर्लफ्रेंड जेंडया के बारे में करते हैं सर्च

 

न्यूयॉर्क

'स्पाइडर मैन' फिल्म से फेमस हुए हॉलीवुड स्टार्स टॉम हॉलैंड और जेंडया की लव लाइफ से सभी वाकिफ हैं। दोनों को बीते दिनों न्यूयॉर्क में देखा गया था, जहां सभी ने देखा कि टॉम अपनी गर्लफ्रेंड का कितना ध्यान रखते हैं। अब उन्होंने कुछ ऐसी बात बताई है कि फैंस का दिल पिघल गया है। उन्होंने कहा कि वो गूगल पर जेंडया के बारे में कुछ सर्च करते हैं।

टॉम हॉलैंड ने हाल ही में यूट्यूब शो ऑन द मेन्यू में कहा, 'आखिरी चीज जो मैंने गूगल पर खोजी वह वास्तव में जेंडया है। मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं और जब मैं इसका इस्तेमाल नहीं कर रहा होता हूं तो मैं इसे हटा देता हूं।'

टॉम ने आगे कहा, 'लेकिन मैं ये देखने के लिए चेक करता हूं कि सबकुछ अच्छा है, सभी अच्छे हैं, इसलिए मैं बस उसे गूगल करता हूं। न्यूज देखता हूं। मुझे लगता है कि वो अच्छी है।'

न्यूयॉर्क में जेंडया का नहीं छोड़ा था हाथ
मालूम हो कि इससे पहले टॉम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जो न्यूयॉर्क का था। वहां पर जब जेंडया को फैंस ने घेर लिया था, तब टॉम ने तुरंत उन्हें वहां से खींचकर बाहर निकाला था। वो पूरे टाइम अपनी गर्लफ्रेंड की सुरक्षा करते दिखे। एक पल के लिए भी जेंडया का हाथ नहीं छोड़ा। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और सभी ने उनकी खूब तारीफ की थी। दोनों ने Spider-Man: No Way Home में साथ काम किया था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति