खाने पीने की चीजों को ऐसे करें सेव

हिंदुस्तान में खाने को बर्बाद करना एक तरह से पाप माना गया है। यहां अन्न को देवता कहा जाता है। खाना बर्बाद करना यानी हम अपनी ही मेहनत की कमाई को बर्बाद कर रहें हैं। कई बार हम अपने दोस्तों को खाने पर बुलाते हैं और उनके लिए ढेर सारे व्यंजन बनाते हैं। लेकिन कई बार हमे अंदाजा नहीं होता है कि कितने लोगों के लिए कितना खाना बनना हैं, जिसकी वजह से खाना बच जाता है जो बाद में फेका जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहें जिससे आप खाने पीने की चीजों को बर्बाद नहीं करेंगें।

प्लान करें
अगर आप पहले से ही प्लान करके चलें तो आप काफी सामान बर्बाद होने से बचा सकती है। अगर आप बाहर खाना खाने जा रहें हैं, तो उसी के हिसाब से खाना पकाएं। और अगर खाना पका लिया है तो उसे फ्रिज में रखदें जिससे आप उसे अगले दिन खा सकें।

ज्यादा पके हुए फलों को फेंके नहीं
अगर आपके फ्रिज में ज्यादा दिन के पके हुए फल रखे हैं तो उन्हें फेंके नहीं, इनका आप जैम या जेल्ली बना सकते हैं। आप इनसे कोई अच्छी डिरिंक्स भी बना सकती हैं।

बासी ब्रेड का यूज
बासी ब्रेड के सूख जाने के बाद आप उसकी पुडिंग बना सकते हैं। इसी ब्रेड को आप ओवन में सेक कर, इसे जैम या शहद के साथ भी खा सकते हैं।

सब्जियों को सम्भालना
अगर आप बहुत सारी सब्जियां बाजार से लाई हैं, और कुछ बच गई है तो उन्हें फेंके नहीं, इन्हें सुखा लें और इनका आचार बना लें। या फिर इन सब्जियों को फ्राई कर लें और फ्रिज में रख दें।

खट्टा दूध
खट्टे दूध से आप पनीर बना सकते हैं, दूध में थोड़ा सिरका या नींबू ड़ालें और धीमी आचं पर दूध को गर्म कर लें। जब दूध फट जाएं तो इसका सारा पानी छान लें पनीर
तैयार है।

टमाटर
अगर आप बहुत ज्यादा टमाटर खरीद लायी हैं तो घबराएं नहीं। इसको पीस कर प्युरे बना लें फिर इसमें शहद मिलाएं और अच्छे से गर्म कर लें जिससे उसका सारा पानी निकल जाएं।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति