बाबर आजम साल 2024 में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बने

दुबई

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है। वह साल 2024 में बिना शतक जड़े संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने हमवतन सैम अयूब की बराबरी की है। इन दोनों पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इस साल सभी फॉर्मेट मिलाकर 27 पारियां खेल ली है, मगर एक भी बार ना तो बाबर और ना ही सैम अयूब 100 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं। वैसे इस सूची में भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम दर्ज है।

विराट कोहली हाल ही में हुई न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में काफी खराब फॉर्म में नजर आए। तीन मैचों की 6 पारियों में शतक तो छोड़ों वह पूरी सीरीज में ही 100 रन का आंकड़ा नहीं छू पाए। जी हां, न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 पारियों में उनके बल्ले से 15.50 की औसत से 93 रन निकले। इस दौरान वह एक ही बार 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे।

विराट कोहली के लिए साल 2024 कुछ खास नहीं रहा है। इस साल उनकी 76 रनों की पारी के दम पर भारत जरूर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब रहा, मगर उसके अलावा उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कोहली ने इस साल 25 पारियां खेल ली है, मगर उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। फैंस उनका 81वां इंटरनेशनल शतक देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस साल बिना शतक बनाए सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाज-

वहीं बात भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की करें तो, इस साल उनके बल्ले से तीन शतक निकले हैं। इनमें से दो सेंचुरी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बनाई थी, वहीं एक बार उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में 100 रन का आंकड़ा पार किया था। वैसे हिटमैन के बल्ले से शतक निकले अब 21 पारियां हो गई है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति