दीपावली के बाद ‘वास्तविकता’ में वापस लौटीं अभिनेत्री सारा अली खान

मुंबई,

 “केदारनाथ” अभिनेत्री और पटौदी खानदान की लाडली सारा अली खान रोशनी के त्योहार दीपावली के जश्न के बाद अब काम पर वापस लौट चुकी हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है।

सारा अली खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक उगते सूरज की तस्वीर डाली और कैप्शन में लिखा “दीपावली के बाद शूटिंग का दिन। वास्तविकता में वापसी और हां अभी भी सूरज का पीछा करना है।”

हालांकि, अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने यह नहीं बताया कि वह किस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 25 अक्टूबर को सारा ने खुलासा कर फैंस को जानकारी दी कि वह फिल्म निर्माता अमर कौशिक और अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ हिमाचल प्रदेश के मनाली में जासूसी-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

अभिनेत्री ने हाल ही में तस्वीरें शेयर कर बताया कि उन्होंने 24 मीटर ऊंचे हिडिंबा देवी मंदिर का दौरा किया। सारा ने निर्देशक और अभिनेता के साथ अलाव के पास बैठे हुए कई तस्वीरें शेयर की। एक तस्वीर में अभिनेत्री काले और सफेद रंग की हुडी के साथ डार्क कलर की जींस और इयरमफ्स में नजर आ रही हैं। कौशिक और आयुष्मान भी काले रंग के कपड़े पहने नजर आ रहे हैं।

इससे पहले दीपावली पर सारा ने भाई इब्राहिम अली खान के साथ तस्वीरें शेयर कर भाई-बहन के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया था। सारा अपने भाई के साथ ‘कभी खुशी कभी गम’ पल को एंजॉय करती नजर आई थीं।

सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इब्राहिम के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, “कभी खुशी कभी गम मेरे भाई जान के साथ, यह हमेशा मजेदार होता है। कभी हंसी और कभी-कभी वह डांटता है और अप्पा जान वही करेंगी जो उन्हें कहा जाएगा।”

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति