अंबिकापुर में अपराधियो के हौसले बुलंद, कांग्रेस पार्षद के घर हमला

अंबिकापुर

अंबिकापुर शहर में अपराधियो के हौसले बुलंद है।रविवार की रात नगर के चांदनी चौक मायापुर क्षेत्र में आदतन बदमाश चांद कोरवा के गैंग ने कांग्रेस पार्षद सतीश कुमार बारी के निवास पर लाठी, डंडे व हथियार से लैश होकर हमला बोल दिया। घर का दरवाजा, खिड़की तोड़ दिया। जमकर पथराव किया। यह घटना पार्षद के निवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।

रात्रि लगभग एक बजे कांग्रेस पार्षद के निवास पर रेंज आइजी अंकित गर्ग व सरगुजा एसपी योगेश पटेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। परिवार के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम को दिखा। शहर की पुलिस को सभी आरोपितों को पकड़ने में लगा दिया है। पार्षद सतीश कुमार बारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपित आदतन बदमाश चांद कोरवा सहित तीन नामजद और एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है इस घटनाक्रम से एक बार फिर शहर अशांत हो गया है। बीच शहर चांदनी चौक में पार्षद के घर आदतन बदमाशों के द्वारा किए गए हमले ने पुलिस के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शराब दुकान में विवाद कर मदद मांगने आया था
बताया जा रहा है आरोपित चांद कोरवा शहर के शासकीय शराब दुकान में विवाद करके आया था और दोबारा मारपीट करने जा रहा था। उसने वार्ड के पार्षद सतीश बारी को फोन कर साथ चलने की बात कही तो पार्षद ने लड़ाई झगड़ा करने से मना किया। पार्षद से मदद न मिलने पर वापस भेजा था इसके बाद वह अपने साथियों के साथ आकर घर में हमला कर दिया। इस दौरान की घर में महिला थी छोटे-छोटे बच्चे थे जो दहशत में आ गए।

शहर में काफी सक्रिय है पार्षद
कांग्रेस का युवा पार्षद सतीश कुमार बारी सरगुजा संभाग के सबसे बड़े पीजी कॉलेज में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। राजनीति में छात्र जीवन से सक्रिय है। शहर की हर सामाजिक, राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहता है। हिंदू युवा एकता मंच में भी जुड़ा है। अपने वार्ड के विकास कार्यों को लेकर भी काफी मुखर है। यही कारण है कि पार्षद के घर में हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग उसके निवास पर जुट गए थे। पुलिस मामले को लेकर गंभीर है।

लगातार हो रही शहर में ऐसी घटनाएं
अंबिकापुर शहर में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद में 20 शहर के देवीगंज मार्ग पर जमकर मारपीट हुई। घड़ी चौक पर राहगीर पर कुछ लोगों ने पटाखा जलाकर छोड़ दिया जिससे कुर्ता जल गया और चोटें भी आई। मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। देवीगंज मार्ग पर हुए मामले में तो शहर के एक बड़े परिवार के पुत्र पर हमला कर दिया गया था इसके बाद मामला बिगड़ चुका था पुलिस ने इसे संभाल तो लिया पर यह शहर के लिए गंभीर मामला बन गया है।

पुलिस ने बनाई है गुंडा बदमाशों की सूची
अंबिकापुर शहर में नाबालिकों द्वारा अलग-अलग मोहल्ले में गैंग बनाकर विवाद किया जा रहा है। इनमें कई नाबालिग शामिल है अपराध करने के साथ में बालिग भी हो रहे हैं जितने युवा बालिग होते जा रहे हैं उन्हें उनके अपराधों को देखते हुए गुंडा बदमाश की सूची में रखा गया है ऐसे लड़कों पर पुलिस निगरानी कर रही है। दो दिन पहले ही शहर के दो आदतन बदमाशों को गुंडा बदमाश की श्रेणी में रखकर उसके फोटो जारी किए गए।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति