आगरा में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, खेत में कूदकर पायलट समेत 2 लोगों ने बचाई जान

आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हो गया है. आगरा के कागारौल के सोनिगा गांव के पास वायुसेना का विमान क्रैश हो गया. विमान खाली खेतों में गिरा था. जमीन पर गिरते ही विमान में भयंकर आग लग गई. विमान में पायलट समेत 2 लोग मौजूद थे. गनीमत है कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
 
पायलट समेत 2 लोगों ने खेत में कूदकर बचाई जान
रक्षा अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वायुसेना के पायलट समेत दो लोगों ने खेत में कूदकर जान बचाई. उन्होंने बताया कि मिग-29 लड़ाकू विमान में आग लगी थी. विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ. घटनास्थल से मिली तस्वीरों में जलते हुए फाइटर जेट के पास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं.

वायुसेना ने दिए जांच के आदेश
इस घटना को लेकर भारतीय वायुसेना (IAF) का बयान भी सामने आ गया है. IAF ने कहा कि मिग-29 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी आने के बाद आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट ने ये सुनिश्चित किया कि जमीन पर जान-माल को कोई नुकसान न पहुंचे. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने जांच के आदेश दिए हैं.

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि मिग-29 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. 2 सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकलने में कामयाब रहा था. वहीं, बाड़मेर सेक्टर में वायुसेना के अड्डे से प्रशिक्षण पर निकले लड़ाकू विमान में खराबी आ गई और बाड़मेर के उत्तरलाई के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई थी, यह इलाका आबादी से दूर है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति