छत्तीसगढ़-रायपुर में बदमाशों ने भाजयुमो नेता से चाकूबाजी कर लूटा

रायपुर।

राजधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, अपराधी पुलिस से बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. पिछले चार दिनों में राजधानी में 9 मर्डर हुई है. वहीं एक नवंबर की रात भाजयुमो नेता के साथ चाकूबाजी लूटपाट की घटना हुई है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

प्रार्थी आकाश तिवारी, जो जांजगीर चांपा के ग्रामीण उपाध्यक्ष है. उसने डीडी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की एक नवंबर को रात नौ बजे तीन अज्ञात बदमाश स्कूटी में सवार होकर आए और चाकू दिखाकर मोबाइल और पैसा छीनने लगे. इस दौरान आकाश तिवारी के दोस्त प्रशांत पांडे भी ऑफिस के बाहर खड़ा हुआ था. प्रशांत ने इस बात का विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडे और चाकू से उसपर हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनस्थल से आगे स्थित रेस्टोरेंट के पास रुके हुए थे. इस दौरान जिस बदमाश ने 10 हजार रुपये और मोबाइल लूटा था वह भागने लगा. इसके बाद कुछ दूर जाकर वह आकाश तिवारी और उसके साथी का इंतजार करने लगा. जब वे लोग उसे पकड़ने गए तो आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से उनपर हमला कर दिया, इस हमले में प्रशांत और शिवम को चोट आई है. दोनों घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. वहीं इस मामले की सूचना डीडी नगर थाना को दी गई है. मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

सीसीटीवी फुटेज में धारदार हथियार से हमला करते आरोपी कैद
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह से लूटपाट के बाद भाजयुमो नेता और उसके साथी के साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके साथ ही चाकू से भी हमला करते दिख रहे हैं.

भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, लीजिए.. अब भाजपा के एक और पदाधिकारी “सुशासन” के शिकार हो गए हैं. राजधानी रायपुर में डीडी नगर थाना क्षेत्र में भाजयुमो नेता से लूटपाट की खबर मिली है. चाकू की नोक पर हुई इस लूटपाट का विरोध करने पर भाजयुमो नेता के दो साथियों पर चाकू से हमला किया गया है. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भाजयुमो नेता आकाश तिवारी जांजगीर चांपा ग्रामीण उपाध्यक्ष हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति