एक माह में 1500 मेगावॉट बढ़ी पश्चिम क्षेत्र की बिजली मांग

भोपाल.

मालवा और निमाड़ क्षेत्र में रबी की फसलों की सिंचाई अधिकाधिक मात्रा में होने से बिजली मांग में सतत बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। पिछले एक माह की तुलना मे सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 1500 मेगावॉट ज्यादा दर्ज हुई। एक माह पहले जहां अधिकतम मांग 3900 मेगावॉट के करीब थी, वहीं यह मांग 4 नवंबर को 5600 मेगावॉट रही। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान करीब साढ़े नौ करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति हुई है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इस वर्ष बारिश का दौर सितंबर तक चलने से अक्टूबर अंत से रबी सीजन की बिजली मांग दर्ज होना शुरू हुई थी, कंपनी क्षेत्र में करीब चौदह लाख किसानों द्वारा सिंचाई करने से वर्तमान में प्रतिदिन मांग में बढ़ोत्तरी की स्थिति हैं। वर्तमान में सिर्फ किसानों के लिए ही दो हजार मैगावाट से ज्यादा की बिजली लग रही है। वहीं कुल बिजली मांग 5600 मेगावॉट के करीब पहुंच चुकी हैं। कंपनी क्षेत्र में मांग सतत बढ़ेगी। इस रबी सीजन में भी अधिकतम बिजली मांग इंदौर जिले की ही करीब 900 मेगावॉट पहुंचेगी। इसके बाद उज्जैन, धार, देवास, खरगोन में 700 से 800 मैगावाट और अन्य जिलों में 300 से 600 मेगावॉट मांग रहेगी। उन्होंने बताया कि अगले एक-डेढ माह में कंपनी क्षेत्र अधिकतम बिजली मांग 7500 मेगावॉट पहुंचने की संभावना हैं।

इस वर्ष 1679 करोड़ यूनिट आपूर्ति

जारी वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक 1679 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति की जा चुकी है। य़ह गत वर्ष समान अवधि में की गई विद्युत आपूर्ति से करीब 48 करोड़ यूनिट ज्यादा है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति