एनएबीएल और क्यूसीआई के मंच से नई दिल्ली में मिला पश्चिम क्षेत्र को महत्वपूर्ण प्रमाण-पत्र

भोपाल.

नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) और क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (QCI) के मंच सोमवार को इंदौर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टीम को महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र मिला। यह प्रमाण पत्र नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज गुरुग्राम के सीईओ श्री एन वेंकटेश्वरन ने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी व NABL शाखा सीईओ श्री आरके नेगी को नई दिल्ली में प्रदान किया। NABL के प्रमाणित लेब के देशभर के संचालकों, पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में पश्चिम क्षेत्र कंपनी को आमंत्रित किया गया था। इसी दौरान पश्चिम क्षेत्र कंपनी को यह सम्मान मिला। पश्चिम क्षेत्र कंपनी की ओर से श्री आरके नेगी ने अनुभव सांझा किए एवं टीम के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इंदौर की टीम को इस उपलब्धित पर प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह एवं मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रकाश सिंह चौहान आदि ने बधाई दी है। उल्लेखनीय हैं कि पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की टेस्टिंग लेब इंदौर, टेस्टिंग लेब उज्जैन एवं निम्न दाब मीटर टेस्ट लेब इंदौर नेशनल एक्रिडिएशन बोर्ड फार टेस्टिंग कालिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) से प्रमाणीकृत हैं। वर्तमान में केंद्र शासन एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में लगने वाली विद्युत सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण इसी श्रेणी के लेब से किया जाना अनिवार्य किया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति