मनकामेश्वर शिव मंदिर जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र पूरा करें : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल.

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के मध्य में स्थित कोठी कंपाउण्ड मनकामेश्वर शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्राचीन शिव मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ दर्शन करने आते हैं। जन-सहयोग से मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर विकास का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को सात दिवस में उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित कर करें, जिससे मंदिर परिसर का निर्माण तेजी से किया जा सके। निर्माण कार्य की अवधि में शासकीय कन्या महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के स्थान पर वैकल्पिक स्थान से महाविद्यालय में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित की जाये।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा होने के बाद यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह मंदिर सबके आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने तकनीकी अधिकारियों तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, मंदिर निर्माण में सहयोग प्रमुख जन तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति