शहडोल के एक रेस्टोरेंट में पिज्जा में जिंदा कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया

 शहडोल

शहर में एक युवक को पिज्जा में जिंदा कीड़े मिले। घटना का वीडियो बाहर आने के बाद हड़कंप मच गया। इतवारी मोहल्ला निवासी रोहन बर्मन ने स्टेडियम रोड स्थित डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट से पिज्जा खरीदा था। घर जाकर डिब्बा खोलते ही उसे पिज्जा में कीड़े रेंगते दिखाई दिए।

रोहन ने तुरंत घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पूरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की बात कही है।

पिज्जा का शौकीन है पीड़ित

रोहन ने बताया कि वह पिज्जा प्रेमी है और अक्सर डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट से पिज्जा मंगवाता है। इस बार भी उसने बड़े चाव से पिज्जा ऑर्डर किया था, लेकिन डिब्बा खोलते ही उसकी हालत खराब हो गई। पिज्जा में एक नहीं, बल्कि कई कीड़े घूम रहे थे।

दुकान के कर्मचारी क्या बोले

इस घटना से घबराए रोहन ने रेस्टोरेंट जाकर शिकायत की। रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने उसे सिर्फ़ सॉरी, गलती हो गई कहकर टरका दिया। रोहन ने लोगों से अपील की है कि वे बाहर का खाना खाने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।

संचालक ने कहा- फंसाने की साजिश

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डी लाइट काफी एंड रेस्टोरेंट के संचालक राज कुमार यादव ने मामले को फंसाने की साजिश बताया है। उनका कहना है कि पिज्जा में कीड़े निकलना संभव ही नहीं है।

अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की चीजों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

 

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति