अजय देवगन ने बताया कब रिलीज होगा ‘आजाद’ का टीजर

मुंबई,

‘दृश्यम’ स्टार अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन ‘आजाद’ के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी नजर आएंगी। इस बीच अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि ‘आजाद’ का टीजर कब रिलीज होगा।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘आजाद’ का एक पोस्टर शेयर कर अजय देवगन ने प्रशंसकों को बताया है कि भतीजे अमन देवगन की फिल्म का टीजर कब आउट होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा “जब भी दोस्ती और वफादारी का जिक्र होगा तब बात सिर्फ ‘आजाद’ की होगी। ‘आजाद’ का टीजर कल (5 नवंबर को) रिलीज होगा। फिल्म की रिलीज के साथ इस जनवरी 2025 में बड़े पर्दे पर रोमांच के गवाह बनें।”

फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है। इसमें राशा थडानी और अमन देवगन लीड रोल में नजर आएंगे। अभिषेक एक सफल निर्देशक माने जाते हैं। उन्होंने मनोरंजन जगत को ‘रॉकऑन’, ‘केदारनाथ’ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ जैसी फिल्में दी हैं। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म के टाइटल का खुलासा कर प्रशंसकों को एक झलक दिखाई। रोमांचक फिल्म अमन देवगन और राशा थडानी की बड़ी शुरुआत है।

रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित ‘आजाद’ भरपूर मनोरंजन का वादा करती है। ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के बाद अभिषेक की यह पहली फिल्म है। अभिषेक ने म्यूजिकल ड्रामा ‘रॉकऑन’ से बड़ी सफलता हासिल की, जिसमें अभिनेता फरहान अख्तर और प्राची देसाई ने अर्जुन रामपाल के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। रिलीज के बाद फिल्म को आलोचकों ने काफी सराहा था।

फिल्म का कॉसेप्ट, कहानी, साउंडट्रैक और कलाकारों के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा हुई। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यावसायिक सफलता वाली रही। इसके बावजूद कपूर के करियर के लिए यह फिल्म शानदार साबित हुई और उन्हें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

अभिषेक कपूर ने साल 2013 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, अमित साध और अमृता पुरी स्टारर फिल्म ‘काई पो छे’ लिखी थी। उन्होंने फिल्म का निर्देशन भी किया था। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ (2008) पर आधारित थी। इसका वर्ल्ड प्रीमियर 63वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था।

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति