राजस्थान-केकड़ी में ट्रांसफार्मर से तेल चुराकर दर्जनों डीपी को बनाया कबाड़

केकड़ी.

केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले चोरों का गिरोह सक्रिय हैं। यह गिरोह पिछले दो माह से दर्जनों ट्रांसफार्मर से तेल चुराने के साथ-साथ उसमें लगी कीमती धातु भी चुरा रहे हैं, जिससे ट्रांसफार्मर अब कबाड़ बन चुके हैं। चोरों की इन कारगुजारियों से बिजली विभाग को लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका है। वहीं किसान भी परेशान हैं।

केकड़ी जिले के भिनाय उपखण्ड क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग की नाक में दम कर दिया है। पिछले दो माह में दर्जनों ट्रांसफार्मर को निशाना बना कर ये चोर उनमें भरा तेल व अन्य कीमती धातु निकालकर रफूचक्कर हो जाते हैं। यह चोरों का कोई गिरोह है, जो तकनीकी रूप से बिजली सप्लाई के मैकेनिज्म के भी जानकार हैं। ये चोर चलती लाइन में यह कारगुजारी कर डालते हैं। बताया गया कि एक ट्रांसफार्मर की कीमत उसकी क्षमता के अनुसार करीब 80-90 हजार से 2 लाख रुपये तक होती है। आये दिन डीपी से तेल और धातु चोरी होने की वारदात हो रही हैं, जिससे विद्युत निगम के अधिकारी व कर्मचारी परेशान हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो गई है। दूसरी ओर इन दिनों किसान फसलों की बुवाई के लिए सिंचाई कर रहे हैं। आये दिन वारदात होने से निगम सहित किसानों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रविवार रात को भी ग्राम बनेडिया में चोर दो डीपी की ब्रशिंग तोड़कर तेल चोरी कर ले गए। चोरी से पहले उन्होनें दोनों डीपी के जम्पर काटे, उसके बाद आसानी से तेल चोरी कर लिया। जिसका खामियाजा नई डीपी लगाने अथवा डीपी में तेल भरने तक बनेड़िया के किसानों को उठाना पड़ेगा। उधर स्थानीय पुलिस के पास इस तरह के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। मगर जांच के दावे करने के बावजूद पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई, जिससे भिनाय क्षेत्र में डीपी तेल चोरों के हौंसले बुलंद है। उधर, निगम की भी मजबूरी है कि बिना मुकदमे के उन्हें निगम मुख्यालय से नई डीपी, तेल अथवा अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाती।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति