किम कार्दशियन ने पहना प्रिंसेस डायना का क्रॉस नेकलेस, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

लॉस एंजिलिस

लॉस एंजिलिस में शनिवार को आयोजित LACMA Art + Film Gala इवेंट में तमाम स्टार्स के बीच किम कार्दशियन ने भी खूब रौनक बढ़ाई। इस खास मौके पर हमेशा से अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहने वालीं किम उसी क्रॉस नेकलेस में दिखीं, जिसे कभी प्रिंसेस डायना ने पहनी थीं। हालांकि, किम को इस नेकलेस के लिए तारीफें कम आलोचना ज्यादा मिल रही है।

बता दें कि दिवंगत प्रिंसेस डायना ने ये नेकलेस साल 1987 में आयोजित एक चैरिटी इवेंट में इसे पहना था। इस नेकलेस को अटल्ला क्रॉस नेकलेस भी कहते हैं, जिसे किम ने पिछले साल नीलामी में करोड़ों रुपये में ($197,453 यानी करीब 1,66,15,571 रुपये ) खरीदा था। इसके बाद अब पहली बार किम ने इस नेकलेस को पहना है, जिसपर उन्हें बहुत कुछ सुनना पड़ रहा है।

लोगों ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी अपमान है
किम के इस लुक पर सोशल मीडिया ने उनकी ऐसी-तैसी कर दी है। लोगों ने कहा है, 'ये समझ आता है कि प्रिंसेस डायना एक क्लास और ब्यूटी रही हैं, लेकिन किम प्लास्टिक हैं।' एक ने कहा- किम कार्दशियन प्रिंसेस डायना के एक बाल के बराबर भी नहीं हो सकती हैं। एक और ने कहा- ये प्रिंसेस डायना और चर्च के लिए भी एक तरह से अपमान है।

एक और यूजर ने कहा, 'इस तरह से किसी धार्मिक प्रतीक का इस्तेमाल करना थोड़ा अपमानजनक है।' एक यूजर ने कहा- इन्होंने प्रिंसेस डायना का नेकलेस खरीद तो लिया, लेकिन उनके जैसा दिल कभी नहीं हो सकता। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा- इन्हें कम से कम क्रॉस का सम्मान तो करना चाहिए था।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति