शाकिब अल हसन अपनी गेंदबाज़ी एक्शन की जांच करवाए: ईसीबी

लंदन
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शाकिब अल हसन से अपने गेंदबाज़ी एक्शन की जांच करवाने के लिए कहा है। काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलने के दौरान अंपायर्स द्वारा शाकिब के गेंदबाज़ी एक्शन को लेकर दी गई रिपोर्ट के बाद ईसीबी ने शाकिब से ऐसा करने के लिए कहा है।

सितंबर में टॉन्टन में समरसेट के ख़िलाफ़ ख़िताबी मुक़ाबले में 37 वर्षीय शाकिब ने नौ विकेट चटकाए थे। 2010-11 के बाद शाकिब पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे थे। इंग्लैंड के आठ खिलाड़ियों के राष्ट्रीय ड्यूटी पर होने के चलते, विल जैक्स और डैन लॉरेंस जैसे दो प्रमुख स्पिनरों की अनुपस्थिति में शाकिब ने सरे के साथ कम समय का करार किया था।

हालांकि शाकिब समरसेट को 111 रनों से जीत हासिल करने से नहीं रोक सके और सरे लगातार अपना तीसरा चैंपियनशिप ख़िताब जीतने में सफल नहीं हो पाया। उस मैच में शाकिब ने 63 ओवर से अधिक की गेंदबाज़ी की थी लेकिन एक बार भी उनकी गेंदबाज़ी के दौरान थ्रो करने का हवाला देकर किसी गेंद को नो बॉल करार नहीं दिया गया था। अब यह बात निकलकर सामने आई है कि ऑनफ़ील्ड अंपायर्स ने उनके गेंदबाज़ी एक्शन को संदिग्ध पाया था।

उन्हें खेलने से रोका नहीं गया है लेकिन ईएसपीएनक्रिकइंफो को पता चला है कि एक अनुमोदित स्थान पर शाकिब के एक्शन की जांच कराने के लिए बातचीत चल रही है। ऐसी संभावना है कि यह अगले कुछ सप्ताह में हो जाएगा।

शाकिब के दो दशक लंबे करियर में यह पहली बार है जब उनका गेंदबाज़ी एक्शन किसी तरह की जांच का विषय बना है। इस दौरान शाकिब ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 447 मैचों 712 विकेट लिए हैं, जिसमें 71 टेस्ट में 246 विकेट शामिल हैं।

शाकिब का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट इस समय अधर में लटका हुआ है। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने पिछले महीने दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ टेस्ट दल से अपना नाम वापस ले लिया था। वह अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार में सांसद भी रह चुके हैं, जो जुलाई में छात्र आंदोलन के कारण गिर गई थी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति