राजस्थान-सिरोही में ब्लाइंड मर्डर के दो वांछित नाबालिग पकड़े

सिरोही.

आबूरोड पुलिस द्वारा सोमवार को शहर में 5 दिन पूर्व हुए ब्लाइंड मर्डर केस में वांछित 2 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। मामले में 3 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि मृतक से मोबाइल लूटने के प्रयास का विरोध करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

घटना के बाद वे मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शहर पुलिस सहित 5 टीमें गठित की गईं, जिसने कई जगहों पर दबिश देकर इन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आज टीम द्वारा इस मामले में वांछित 2 नाबालिगों को को निरुद्ध किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह, सिरोही भेज दिया गया। इस मामले में अब तक राजाराम उर्फ राजू पुत्र नोनाराम गरासिया, लक्ष्मा उर्फ श्रवण पुत्र हरा गरासिया एवं मीठाराम पुत्र कानाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया था। इससे पूर्व पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्रोतों से घटना से संबंधित सूचना एकत्रित की गई और पुलिस मित्रों एवं सीएलजी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अज्ञात बदमाशों को नामजद कर गिरफ्तारी करने एवं गिरफ्तारी के लिए आबूरोड में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर उन्हें नामजद कर उनके घरों पर दबिश दी गई। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी राजराम उर्फ राजू को ग्राम क्यारियां, लक्ष्मा उर्फ श्रवण को जलोईयाफली, सियावा एवं मीठाराम को रबारिया, गुजरात से दस्तयाब कर पूछताछ की गई। इस पर इन्होंने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

मोबाइल लूटने का विरोध करने पर की थी हत्या
पुलिस पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी मृतक ओटसिंह से मोबाइल लूटना चाह रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इससे नाराज होकर आरोपियों ने चाकू एवं छूरी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वे मोबाइल लूटकर वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार घटनास्थल एकांत जगह पर होने और आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं होने एवं घटना का कोई चश्मदीद गवाह नहीं होने से आरोपियों को नामजद करना बड़ी चुनौती था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति