गुरुग्राम में भीषण हादसा, डिवाइडर तोड़ दूसरी लाइन पर जा गिरी कार, 2 छात्रों की मौत

 गुरुग्राम

 गुरुग्राम में आज सोमवार 4 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बारे में पता लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। दोनों मृत छात्रों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12 फीट उछली कार

जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र कार में सवार होकर कॉलेज जा रहे थे। अक्षित, दक्ष और ध्रुव की कार जब सोहना एलिवेटेड फ्लाईओवर पर गांव अलीपुर के पास बॉम्बे गोल चक्र पर पहुंची तो कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से कार डिवाइडर से जा टकराई और 12 फीट उछलकर पिलर से टकरा गई।

हादसे के वक्त कार वहां से गुजर रही बाइक और कार के ऊपर जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दिल्ली के घिटोरनी के नाथूपुर के रहने वाले अक्षित (18) और दक्ष (19) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में एक छात्र समेत दो लोग घायल हो गए।

सीसीटीवी भी खंगाले गए

हादसे के दौरान फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस ने वहां से गुजर रहे सभी वाहनों को पीछे रोक लिया। हादसे के दौरान मौजूद लोग कार के पास पहुंच गए तीनों छात्रों को बाहर निकाला गया, जिनमें दो की मौत हो चुकी थी।

एक छात्र और दूसरी कार के ड्राइवर मोहित और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पलवल तीनों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति