छत्तीसगढ़ के भोला-मुकेश सिंह को प्रिंट में और मोहन को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पुरस्कार

रायपुर।

राजधानी नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के तहत राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. डिप्टी सीएम अरुण साव ने महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सम्मान समारोह की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को इस अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा और यह सम्मान स्वयं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा प्रदान किए जाएंगे.

डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्योत्सव समारोह के अंतिम दिन यानी कल यह विशेष अलंकरण कार्यक्रम होगा, जिसमें समाज, शिक्षा, कला, संस्कृति, खेल और विज्ञान समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में प्रगति की है. साय सरकार बनने के बाद एक बार फिर संकल्प दोहराया गया कि हमने बनाया और हम ही संवारेंगे. राज्योत्सव समारोह के समापन कार्यक्रम में राज्य अलंकरण पुरस्कार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ देने वाले है. 36 अलंकरण उपराष्ट्रपति के हाथों दिलाए जाएंगे. 16 अलग-अलग विभागों से संबंधित राज्य अलंकरण है. जूरी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने विचार किया है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मोहन तिवारी को चंदूलाल चंद्राकर सम्मान मिलेगा और प्रिंट मीडिया से भोला राम सिन्हा को चंदूलाल चंद्राकर अवार्ड मिलेगा.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति