बस्तर ओलंपिक 2024 :विकासखंड स्तर से प्रारंभ होगी प्रतियोगिता, हर ग्राम पंचायत से शामिल होंगे खिलाड़ी

जगदलपुर

बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता आज से विकासखंड स्तर से प्रारंभ होगी, जिसमें पंजीयन कराने वाले प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ी शामिल होंगे. विकासखंड स्तर पर प्रत्येक 10 से 12 पंचायतों का समूह बनाकर प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 10 से 12 पंचायतों में जो खिलाड़ी प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह अगले राउंड में प्रवेश करेंगे, जो सेमीफाइनल राउंड होगा.

विकासखंडों में लगातार चार से पांच दिनों तक प्रतियोगिताएं संपन्न होगी और विजेता खिलाड़ी-टीम अगले राउंड सेमीफाइनल और फिर फाइनल में प्रवेश करेंगे. फाइनल के विजेता अपने विकासखंड से जिला स्तर पर भाग लेंगे. विकासखंड स्तरीय आयोजन के लिए सीईओ जनपद पंचायत को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं. बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीकृत सभी खिलाड़ी अपने पंचायत के सचिव, सरपंच, पीटीआई या जनपद पंचायत, नगर निगम, नगर पंचायत के नोडल या प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर विकासखंड स्तर पर अपनी पंचायत या नगरीय निकाय का मैच किस तिथि को है, पता कर उस तिथि में विकासखंड स्तर पर भाग ले सकेंगे.

सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि किस तिथि में किस पंचायत को विकासखंड स्तर पर खेलने आना है, निर्धारण कर संबधित पंचायतों को सचिव के माध्यम से अवगत कराएं. साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक के लिए अपना पंजीयन कराया है, वे सुगमता पूर्वक बस्तर ओलंपिक की खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सके.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति