थाना कोतमा पुलिस द्वारा रंगदारी दिखाकर गुंडागर्दी कर मारपीट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

अनुपपुर

फरियादी सतीश सिंह बारगाही उर्फ किला पिता सुरेंद्र सिंह निवासी पुरानी बस्ती कोतमा के द्वारा रिपोर्ट किया कि नीरज गुप्ता के ढाबा कोतमा में रात्रि करीब 10:00 बजे चाय पी रहा था, उसी समय अतुल मिश्रा निवासी बदरा के द्वारा अपनी सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 65-ZA- 6653 से अपने दोस्त पप्पू मिश्रा, गोल्डी मिश्रा एवं शिवम मिश्रा तीनों निवासी पसान थाना भालूमाड़ा के साथ ढाबा में आकर रंगदारी करते हुए पैसे की मांग करने लगे, पैसा देने से मना करने पर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर राड, पत्थर एवं हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 443/24 धारा 296,115 (2), 351(3),119(1),3/5 बीएसएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना आरोपी अतुल मिश्रा पिता विपिन मिश्रा उम्र 31 साल निवासी बदरा के पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग कार क्रमांक एमपी 18-ZC-6653 को एवं राड को जप्त  किया  जाकर आरोपी अतुल मिश्रा पिता विपिन मिश्रा उम्र 31 साल निवासी बदरा थाना भालूमाड़ा एवं पप्पू मिश्रा उर्फ वीरेंद्र मिश्रा पिता पारसनाथ मिश्रा उम्र 28 साल निवासी पसान थाना भालूमाड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश सिंह,उप निरीक्षक अकबर खान, प्रधान आरक्षक  दिनेश राठौर, रामखेलावन यादव , आरक्षक चक्रधर तिवारी ,दिनेश किराडे एवं महिला आरक्षक  पिंकी प्रजापति का विशेष योगदान रहा है

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति