बदायूं की नर्स का प्रेमी ने किया अपहरण, दोस्तों के साथ चलती कार में पीटा, नर्स ने किया विरोध तो कार से फेका

बरेली
एक मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स के साथ चलती कार में उसके प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर पहले पीटा फिर रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जब नर्स ने विरोध किया तो टोल प्लाजा के आगे चलती कार से उसे नीचे फेंक दिया…आरोपी मौके से फरार हो गया है। नर्स को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं नर्स की बहन की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी और दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। बता दें कि बदायूं के उझानी क्षेत्र की रहने वाली नर्स बरेली के इज्जत नगर  क्षेत्र में एक किराए के कमरे में बहन के साथ रहती है। पीड़िता भोजीपुरा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज में नर्स है। नर्स का पिछले 6 साल से बदायूं के ही कादरचौक के रहने वाले अभय प्रताप से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभय ने शादी का वादा कर नर्स के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। वही देर रात अभय प्रताप अपने दोस्त मीनू के साथ कार में उससे मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज के पास पहुंचा था। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जबरन अपनी कार में बिठा लिया इसके बाद भोजीपुरा टोल प्लाजा के आगे ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। विरोध करने पर नर्स को गंदी-गंदी गालियां दीं।

इतना ही नहीं रस्सी से उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की। जब नर्स ने विरोध किया तो चलती कार से उसे नीचे फेंक दिया। नर्स को गंभीर चोटें आई हैं और वह बेहोश हो गई। राहगीरों ने घायल हालत में पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति