हनुमान मंदिर में नवग्रह की मूर्तियों को अज्ञात बदमाशों ने किया खंडित, लोगों का गुस्सा फूटा

तेलंगाना
तेलंगाना में शमशाबाद के एयरपोर्ट कॉलोनी में हनुमान मंदिर में नवग्रह की मूर्तियों को अज्ञात बदमाशों ने खंडित कर दिया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सामने आई, जब मंदिर के पुजारी और भक्त मंदिर पहुंचे। यहां आने पर उन्हें घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद स्थानीय निवासी मंदिर में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की।

शमशाबाद के डीसीपी बी राजेश ने कहा, 'एयरपोर्ट कॉलोनी में हनुमान मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इसे देखते हुए हमने अपनी अपराध टीम को तैनात कर दिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। यहां के लोगों का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति यहां आया था। उसी ने मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हमने उसे हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त संपत्ति की बहाली को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों से बात चल रही है।'

'वोट बैंक को खुश करने में लगी कांग्रेस'
भाजपा की तेलंगाना इकाई की ओर से घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई। एक्स पर पोस्ट करके कहा गया, 'एक और दुखद दिन। कांग्रेस शासन के तहत तेलंगाना में एक और पवित्र हिंदू मंदिर को अपवित्र किया गया है। कांग्रेस सरकार अपने वोट बैंक को खुश करना चाहती है और इसने आंखें मूंद ली हैं। जिन लोगों ने ऐसी घटनाओं में हमारे पवित्र मंदिरों को अपवित्र किया, उन लोगों को दंडित करने से इनकार कर दिया गया। नफरत से भरे इन हमलावरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में वे और भी अधिक 'आजादी' से ऐसे कामों को अंजाम दे रहे हैं।'

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति