सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की यूनिट नंबर 11 ने किया लगातार 100 दिन से ज्यादा विद्युत उत्पादन

भोपाल
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों द्वारा लगातार विद्युत उत्पादन करने की श्रृंखला में सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी 250 मेगावाट की यूनिट नंबर 11 ने लगातार 100 दिन से अध‍िक विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड कायम किया है। उल्लेखनीय है कि सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के विद्युत गृह क्रमांक चार के अंतर्गत यूनिट नंबर 10 व यूनिट नंबर 11 विद्युत उत्पादन कर रही हैं। रिकार्ड कायम करने वाली यूनिट नंबर 11 इस वर्ष 28 जुलाई से लगातार विद्युत उत्पादन कर रही है।

यूनिट नंबर 11 ने हासिल की उत्पादन की अन्य उपलब्ध‍ियां
सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी की 250 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 11 ने विभिन्न मापदंडों में भी उपलब्ध‍ि हासिल की। इस यूनिट ने 99 फीसदी प्लांट उपलब्धता फेक्टर (पीएएफ), 88.69 फीसदी प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) व 8.45 प्रतिशत ऑक्जलरी कंजम्पशन (एपीसी) की उपलब्ध‍ि हासिल की। यह यूनिट वर्तमान में भी सतत् विद्युत उत्पादन कर रही है।

पिछले वर्ष भी बना था रिकार्ड
यूनिट नंबर 11 ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी लगातार 236 दिन विद्युत उत्पादन करने का कीर्तिमान स्थापित किया था।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के यूनिट नंबर 11 के अभियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्ध‍ि पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे इसी भावना से कार्य करते हुए विद्युत उत्पादन में नए कीर्तिमान रचेंगे। उनकी बेहतर कार्य-निष्पत्त‍ि से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बरकरार हुई है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति